किसान प्रदर्शनों का समर्थनः मिया खलीफा बोलीं-अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं और रहूंगी…
मुम्बईः किसान प्रदर्शनों का समर्थन करने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही वयस्क फिल्मों की पूर्व कलाकार मिया खलीफा ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘अब भी किसानों के साथ खड़ी हैं।’’
पॉप गायिका रिहाना के किसानों के आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षित करने वाले ट्वीट करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कई कलाकारों, कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाई थी। खलीफा ने भी इसी संबंध में ट्वीट किया था। विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं।
Confirming I have in fact regained consciousness, and would like to thank you for your concern, albeit unnecessary. Still standing with the farmers, though ♥️ pic.twitter.com/ttZnYeVLRP
— Mia K. (@miakhalifa) February 4, 2021
संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए। खलीफा (27) ने ट्विटर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समूह की तस्वीरें साझा की।
You meant this backhandedly, but brb I’m gonna go donate some more money to my homeland’s Red Cross organization, maybe my ancestors will rest a little better now. https://t.co/BtzDrJLP8T pic.twitter.com/h52VVQRrsR
— Mia K. (@miakhalifa) February 3, 2021
तस्वीर में कुछ लोग तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके, रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ नारे लिखे हैं। एक तख्ती पर लिखा है, ‘‘ मिया खलीफा होश में आओ।’’ खलीफा ने ये तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ इसकी पुष्टि करते हुए कि मैं होश में आ गई हूं और चिंता करने के लिए शुक्रिया। हालांकि मैं अब भी किसानों के साथ हूं।’’
“Paid actors,” huh? Quite the casting director, I hope they’re not overlooked during awards season. I stand with the farmers. #FarmersProtest pic.twitter.com/moONj03tN0
— Mia K. (@miakhalifa) February 3, 2021
इससे पहले खलीफा ने प्रदर्शन स्थलों के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है। किसान आंदोलन।”
विदेशी हस्तियों के प्रदर्शन का समर्थन करने में आपत्ति नहीं; रिहाना, ग्रेटा को नहीं जानता : टिकैत
केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनने को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत को कोई आपत्ति नहीं है। दिल्ली से लगी सीमओं पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (51) ने पॉप स्टार रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थैनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा आंदोलन के समर्थन का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि वह उन्हें नहीं जानते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के किसान प्रदर्शन का समर्थन करने के सवाल पर दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में बृहस्पतिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ ये अंतरराष्ट्रीय कलाकार कौन हैं?’’ उन्हें जब पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वयस्क फिल्मों की अदाकारा मियां खलीफा के बारे में बताया गया तो टिकैत ने कहा, ‘‘ उन्होंने हमारा समर्थन किया होगा लेकिन मैं उन्हें नहीं जानता।’’