दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मां ने महिला थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी
समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती की मां के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उजियारपुर के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
प्राथमिकी के बाद महिला थाने की पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार दिव्यांग युवती के साथ पांच जनवरी की शाम दुष्कर्म की घटना हुई।
प्राथमिकी के लिए थाना में दिये आवेदन में पीड़ि़ता की मां ने कहा है कि उसकी पुत्री खेत से साग तोड़ घर लौट रही थी। उसी दौरान उजियापुर के प्रवीण सहनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकला। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।