सेक्स रैकेट में पकड़ी गई भोजपुरी एक्ट्रेस और कई मॉडल, होटल में हो रही थी डील
मुंबई : सेक्स रैकेट में लिप्त बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस या फिर मॉडल से जुड़ी खबरें अक्सर आती रहती हैं। इस बार भी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को ऐसे ही एक हाईप्रोफाइल देह व्यापार के धंधे की जानकारी हुई थी, जिसका शनिवार को भंडाफोड़ किया। इसमें कई मॉडल्स के साथ कुछ कलाकार भी शामिल थें। मामले में अब तक एक महिला की गिरफ्तारी हुई है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। रैकेट में मॉडल्स और एक्ट्रेस शामिल है।
डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि कैसे एक ऑपरेशन के तहत इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। उन्होंने बताया कि इस रैकेट को एक महिला दलाल संभालती थी। पुलिस को जब जानकारी हुई तो वह फर्जी ग्राहक बनकर वहां पहुंचे। पहले तो महिला दलाल ने कुछ भी पता नहीं होने का नाटक किया।
कुछ दिन बाद महिला दलाल ने संपर्क किया और पैसों की बातचीत की। डील होने के बाद महिला ने बोगस ग्राहक को तीन महिला दिखाने का वादा किया। महिला ने फिर घाटकोपर का एक होटल बुक किया जहां पर वो तीन महिलाओं के साथ आई। इनमें से एक भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस है, जिसमें सीरियल्स में भी काम किया है और दो मॉडल्स हैं।
फिलहाल पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे रैकेट का मुखिया अभी फरार है। गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह कमीशन पर काम करती थी, जबकि मास्टरमाइंड के बारे में अब तक कुछ नहीं बताया है।