हड़कंप:समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा में चली गोली, डांस कर रही किन्नर को लगी, अस्पताल में भर्ती
पटना : बिहार (Bihar) के समस्तीपुर Samastipur) के एक किन्नर नर्तक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना मोहिउद्दीननगर (Mohiuddinnagar) थाने के कुरसाहा पुरबारी की है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात आर्केस्ट्रा के दौरान नशे में धुत युवक ने डांस कर रही किन्नर को गोली मार कर जख्मी कर दिया। किन्नर को गांव वालों की मदद से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार जिस किन्नर गोली लगी है उसकी पहचान ब्यूटी के रूप में हुई है। छठ पूजा के मौके पर सुरेन्द्र राय ने आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। इसमें महुआ से आधा दर्जन किन्नर डांसर को बुलाया गया था। सोमवार रात ब्यूटी किन्नर स्टेज पर डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत नीतीश राय स्टेज पर चढ़ गए। इसके बाद राय ने ब्यूटी के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया गया तो मंटुन राय ने उसे गोली मार दी। हालांकि ब्यूटी को बाजू में लगी है।
ब्यूटी ने मोहीउद्दीननगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। नर्तक ने कहा कि सुरेंद्र राय के इशारे पर नीतीश कुमार ने उस पर गोली चलाई है। उसने बताया कि आरोपी ने तीन राउंड फायर किया। उसे एक ही गोली लगी। डांस के दौरान गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। हालांकि इसी बीच लोगों की मदद से उसे फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। लोगों ने नर्तकी ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
वहीं इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष सुमन का कहना है कि जल्द ही सभी नामजद अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल किन्नर को अस्पताल देखने पहुंची किन्नर की प्रमुख सपना किन्नर ने बताया कि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे देश में किन्नर आंदोलन करेंगे।