कुत्ते बांधने वाली चेन से पति ने घोंटा पत्नी का गला, 3 महीने पहले की थी लव मैरिज…
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने महज शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
यहां लॉकडाउन के दौरान एक युवक और युवती के बीच हुई दोस्ती के बाद अगस्त में शादी हो जाती है। इसके बाद अक्टूबर आते-आते दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी। फिर मंगलवार रात को विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी की हत्या कर पति खुद थाने में सरेंडर करने पहुंच गया।
क्या है मामला ?
दरअसल, यह घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड की है। पति ने कुत्ते की जंजीर से गला दबाया और फिर चाकू से 22 साल पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति खुद ही संयोगितागंज थाने पहुंच गया। अंशु के परिजन उसके पति और ससुराल वालों पर आरोप लगा रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि पुलिस ससुराल वालों के दबाव में आकर ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है।
3 महीने पहले की थी शादी
मूलतः कालिंदी गोल्ड में रहने वाली अंशु शादी के एक महीने पहले तक आरोपी पति हर्ष शर्मा की कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ जिंदगीभर साथ रहने का फैसला भी कर लिया। दोनों ने तीन महीने पहले एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद लड़की घरवालों को बिना बताए उसके साथ रहने वो जावरा कंपाउंड में स्थित हर्ष शर्मा के घर में रहने लगी थी।
इधर, संयोगितागंज पुलिस ने मृतका के शव को पोस्मार्टम के लिए एम.वाय. हॉस्पिटल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।