सकरा में खाना बनाते समय महिला झुलसी
सकरा प्रखंड के सिराजबाद पंचायत के रहीमपुर रक्शा गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जानकारी के अनुसार रहीमपुर रक्शा गांव निवासी मो. खलील की पत्नी समीना खातून अपने घर में सुबह को गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। फूस निर्मित रसोई घर मे खाना बनाने के दौरान महिला गंभीर रूप से आग की लपेटों की शिकार हो गई। वही आग लगने से लगभग लाखो के समान जलकर राख हो गई ।