सकरा: उत्तर बिहार ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक बरियारपुर कंध से 22 लाख सात हजार तीन सौ 26 रुपया का हुआ गबन
मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी अंतर्गत उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बरियारपुर में 22 लाख 7326 रुपया का गवन प्रबंधक समेत छह:कर्मचारियों की मिलीभगत से कर ली गई है। इतनी बड़ी रकम आम लोगों के गाढ़ी कमाई का अवैध निकासी है । प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों ने खाता से वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक निकासी की है ।रोहित राज ने सकरा थाना में आवेदन देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ,अधिकारी विक्की जयसवाल, कार्यालय सहायक दीपक कुमार सिंह ,सहायक सुरेंद्र झा ,अधिकारी उमेश कुमार ठाकुर ,अधिकारी शशिभूषण राय पर प्राथमिकी दर्ज कराई है । उन्होंने स्पष्ट किया है कि विशेष अंकेक्षक की टीम ने उक्त 6 लोगों को गवन के मामले में दोषी करार दिया है ।जिन लोगों के खाता से राशि गायब हुई है उन लोगों की सूची निम्न है सुहानी एस एचजी के खाते से 4000 ₹ , आशा देवी 95000₹ ,मुस्तकीम से 8064₹ श्याम नंदन राय 23875₹ अरविंद कुमार से 10231₹ कुमोद कुमार सिंह 11355₹ रामलखन राय एवं मनोज कुमार से 15669 ₹ संजय कुमार से 7879₹ सुरेश कुमार सिंह से 14531₹ , अर्जुन सिंह से 7763₹ फिराजम हुसैन से 9026₹ आमोद कुमार राय से 1582₹ रुपया सतेंदर कुमार राय से 13744 ₹ बेबी देवी से 9216₹ चित्रलेखा देवी से 4700₹ ओबीसी खाते से 20213₹ मिथलेश देवी के खाते से 3937₹ महेंद्र राय खाता से 93000₹ एकअकाउंट से 15000₹ अजीज के खाते से 500₹ एक्सेस कैश 2500₹ एसजीएसवाई खाते से 243392 रुपैया मुकेश कुमार सिंह के खाते से ₹35002 कुंदन कुमार खाते से ₹9000 कुमार इंटरप्राइजेज के खाते से ₹81656 कैश विड्रोल 504247 डिजीजअकाउंट से ₹50000 कैश अकाउंट से ₹50000 अजय कुमार के अकाउंट से 12253 फुलझड़ी कुमारी के अकाउंट से ₹7527 सुखदेव कुमार के अकाउंट से ₹32396 मॉडिफाई अकाउंट से ₹4855 व ₹19706योगेश्वर राय के अकाउंट से ₹229058 भेड़ियस अकाउंट से ₹366630 की निकासी की गई है ।तमाम निकासी का अभिलेख उपलब्ध नहीं है शाखा प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि ऑडिट के उपरांत उक्त लोगों को दोषी करार दिया है।