BJP सकरा पश्चिमी मंडल की कार्य समिति की बैठक, उपस्थित हुए,पार्टी के सभी कार्यकर्ता।
सकरा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सकरा पश्चमी मंडल कार्य समिति की बैठक, शिशु विद्या बिहार स्कूल नन्द बिहार चौक पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अध्यक्षता में की गयी।
जिसमे मुख्य अतिथि जिला के प्रभारी माननीय रमेश श्रीवास्तव जिला के उपाध्यक्ष माननीय बृज बिहारी पासवान जी थे। गुरूवार की इस बैठक में पूर्व में किये गये संगठन के कार्यो की समीक्षा की गयी और आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी के बारे में विशेष चर्चा की गयी।
इस बैठक में प्रदेश के नेता रामकुमार झा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी कपिलेश्वर प्रसाद ,पूर्व विधायक सुरेश चंचल ,मंडल के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सिंह, D.I.G नागेंद्र चौधरी, सकरा विधानसभा के संयोजक सतेंद्र झा ,मंडल प्रभारी मनोज सिंह ,अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष फेकू राम, अनुसूचित जन जाती के जिलाध्यक्ष रामबालक शर्मा, मंडल के सभी पदाधिकारी मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी मोर्चा के अध्यक्ष सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस बैठक के मंच संचालन मंडल महामंत्री प्रभात कुमार झा एवमं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री जितेन्द्र कुमार शर्मा ने की।