1 सितंबर से बदल जाएंगे LPG, एयरलाइंस, मेट्रो से जुड़े ये नियम, जान लीजिए रहेंगे टेंशन फ्री

Share

नई दिल्ली : एक सितंबर 2020 से आम आदमी से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे। इस बात का सीधा असर आपकी जेब पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं आपके किचन के बजट को भी ये नियम प्रभावित करेंगे। इसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ेगा। अगर आप इन चीजों के बारे में नहीं जानते हैं तो आप जरूर जान लें। 1 सितंबर से बदलने वाले नियमों में मुख्य रूप से एलपीजी सिलेंडर के दाम, ईएमआई, एयरलाइन, सहित कई और चीजें शामिल हैं।

एलपीजी के दामों में हो सकती है कटौती
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में एलपीजी दामों में कटौती हो सकती है।

मेट्रो सेवा हो सकती है शुरू
1 सितंबर से शुरु हो सकती है मेट्रो सेवा अनलॉक 4 में मेट्रो सेवा फिर से शुरु हो सकती है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी केंद्र सरकार ने मेट्रो चलाने की परमिशन देने के लिए अनुरोध किया है। वहीं डीएमआरसी ने भी सारी तैयारियां कर ली है। केंद्र सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलते ही मेट्रो सेवाओं शुरू किया जा सकता है।

स्कूल- कॉलेज खोलने पर होगा फैसला
स्कूल-कॉलेज खोलने पर हो सकता है फैसला देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद है। कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और सिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। अनलॉक- 4 में केंद्र सरकार स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकती है। हालांकि कई राज्यों ने अपने प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का आदेश दे दिया है।

इंडिगो शुरू करेगी बजट एयरलाइंस

बजट एयरलाइंस इंडिगो ने अपनी उड़ानें स्‍टेप बॉय स्‍टेप शुरू करने की घोषणा की है। 1 सितंबर से यूपी के प्रयागराज, कोलकात्ता एवं सूरत उड़ान भी शुरू हो जाएगी। भोपाल-लखनऊ रूट पर कंपनी 180 सीटों वाली एयर बस-320 चलाएगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी।

प्लेन यात्रा करना होगा महंगा
नागरिक उड्डयन मंत्रालयने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क वसूलने का फैसला किया है। ऐसे में यात्रियों को हवाई यात्रा करना काफी मंहंगा पड़ सकता है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!