कोविड केयर सेंटर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही ने किया रेप, कर रही थी ड्यूटी
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में एक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि रेप का आरोप एक पुलिसवाले पर ही लगा है। इसके बाद सिदगोड़ा थाना में सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ रेप करने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल अनिल कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही अनिल कुमार सिदगोड़ा के प्रोफेसनल कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक ही जगह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही अनिल ने कुमार ने रेप किया। रेप की वारदात के बाद महिला ने उसकी शिकायत सिदगोड़ा थाना में की।
सिपाही ने आरोप को बेबुनियाद बताया
मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सिपाही अनिल कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई। साथ ही सिपाही अनिल कुमार और पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया। वहीं सिपाही अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। आरोपी सिपाही गोलमुरी के पुलिस लाइन में रहता है। महिला सिपाही के साथ उसे भी सिदगोड़ा के प्रोफेशनल कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर लगाया गया था।
कैदी की देखरेख कर रही थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही एक महिला कैदी जिसे सरायकेला से क्वारंटाइन सेंटर जमशेदपुर के सिदगोड़ा भेजा गया था, उसकी देख रेख में थीं। वहीं आरोपी अनील कुमार भी सिदगोड़ा के क्वारंटाइन सेंटर में ही तैनात था। महिला के मुताबिक आरोपी सिपाही ने उसे क्वारंटाइन सेंटर के दूसरे तल्ले पर ले जाकर उसके साथ रेप किया है। जिसके बाद पुलिस ने कल ही आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया था। आरोपी सिपाही अनिल और पीड़ित महिला की मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।