सकरा के छात्र ने प्राप्त किया बिहार में चौथा स्थान
मुज़फ़्फ़रपुर:- सकरा के मझौली पचदही निवासी सुनील कुमार ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार ठाकुर ने ट्विटर पर बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा 50 दिनों तक होने वाले क्वीज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें प्रिंस कुमार ठाकुर ने पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त कर सकरा का नाम रौशन किया है।
प्रिंस को पटना बुलाकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।