सकरा में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, दो महिला समेत सात घायल
मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सपाही गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच बीते दिनों हुए विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई।
जिसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। घायल सपाही गांव की मुनचुन देवी, विश्वनाथ साह, रामअवतार साह, जितेन्द्र कुमार और दूसरे पक्ष से मड़वन गांव की बिन्दा देवी, रबीन्द्र ठाकुर और देवेन्द्र ठाकुर को परिजनों ने इलाज के लिए सकरा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। सकरा में उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले दोनों के बीच कुछ आपसी विवाद हुआ था। इसको लेकर आज पंचायत बुलाई गयी थी। लेकिन पंचायत बैठने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सकरा थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है लेकिन अब तब कोई आवेदन नहीं दिया गया है।