Bihar

बड़ी खबर : 14 सवारियों से भरी नाव पलटी, लोगों ने तैर कर बचाई जान, 3 लापता की तलाश में जुटी NDRF

Share

समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड में दर्जिया फुहिया बांध के समीप शनिवार की दोपहर नाव हादसा हो गया। नाव में 12 से 14 लोग सवार थे। अधिकांश ने तैरकर अपनी बचाई जान। तीन लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है।


बता दें कि मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में शुक्रवार को नाव पलटी गई जिसमें दो डूब गए। महिला का शव निकाल लिया गया लेकिन लड़की की तलाश जारी है। नाव में 10 लोग सवार थे। नाव मवेशी के लिए चारा लाने जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पलटी उस वक्त कई लोग बांध के आसपास थे। सभी ने शोर मचाया। लेकिन, हवा और पानी का बहाव अधिक होने की वजह से नाव बहती चली गई। घटनास्थल से करीब दो किलीमीटर आगे जाकर नाव किनारे लगी।

इनपुट: हिंदुस्तान


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!