Bihar

युवकों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी; आठ जख्मी, छह पटना रेफर

Share

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव में शुक्रवार सुबह दो युवकों के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। इसमें आठ लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद छह लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। इनकी स्थिति गंभीर है।

जख्मी लोगों में छोटू कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मनी कुमार, सुमित्रा देवी, सोल्जर कुमार और दो अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर दाउदनगर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी और दाउदनगर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!