National

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, टेस्ट में बनाया है ये अनोखा रिकॉर्ड

Share

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 15 अगस्त को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने टेस्ट करियर में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को काफी लंबे समय तक अपने नाम किया था। वो इस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारत के इस क्रिकेटर ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 97 रहा। करियर में बिना शतक लगाए (1969-1981) दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। वैसे बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम है। उन्होंने (1992-2007) 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 99 रहा था।

चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई  1947 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वर्तमान में वे योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।
चेतन चौहान भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के करीबी दोस्तों में से एक थे। आज भी इन दोनों के बीच 1979 के ओवल टेस्ट में हुई ओपनिंग पार्टनरशिप को याद किया जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ 438 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 213 रन जोड़े थे। तब चौहान 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गावस्कर ने दोहरा शतक (221) जड़ा था। हालांकि भारतीय टीम 429/8 रन ही बना पाई और जीत हासिल करने से वंचित रह गई। 


Share

Gulam Gaush

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!