Bihar

स्लूस गेट के पास पुल धंसा, हरपुर से पूसा विश्वविद्यालय जाने का रास्ता बंद

Share

 

 

समस्तीपुर : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा जाने वाली मुख्य सड़क सड़क का पुल धंस गया है। स्लूस गेट के पास पुल के धंसने से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह पुल पहले से भी कमजोर एवं क्षतिग्रस्त था। स्लूस गेट के पास रिसाव होते रहता था।

बुधवार की रात ओवरलोड ट्रक के गुजरने से यह पुल धंस गया। समस्तीपुर की तरफ से पूसा विवि जाने वाली मुख्य सड़क अब पूरी तरह बंद हो गया है। विवि प्रशासन की ओर से पुल धंसने के बाद इससे होकर आवागामन बंद करने को लेकर बैरिकेटिग लगा दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा हरपुर चौक पर बने मुख्य द्वार को ही बंद कर दिया गया है। जिससे लोग आगे नहीं जा सके। इस पुल के धंस जाने हरपुर की ओर से जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।


दूसरी ओर से जाने वाली सड़कें इतनी जर्जर है कि उस होकर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। बावजूद मजबूरन उसकी जर्जर सड़क से होकर आवागमन करते हैं।

विश्वविद्यालय के संपदा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि इसकी सूचना वाटरवेज के अधिकारी को दी गई है। वहीं इस पुल की मरम्मत कार्य करेंगे।

 


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!