केजरीवाल के घर की छत गिरी, बाल-बाल बचे दिल्ली CM..
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर एक बड़ा हादसा होते टल गया। सिविल लाइन्स में उनके घर का एक हिस्सा बारिश की वजह से गिर गया है। हालांकि इस हादसे में घिसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके के ‘6 फ्लैगस्टाफ मार्ग’ के इस घर में अरविंद केजरीवाल साल 2015 से रह रहे हैं।
खबरों की मानें तो सकारी सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि जहां छत गिरी है वही सीएम का पर्सनल चैंबर था। यहीं सीएम काफी अहम मीटिंग से भी करते थे। अब उनके लिए चैंबर घर के ही दूसरे हिस्से में बना दिया गया।
1942 में बना था यह बंगला
दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास का निर्माण 1942 में किया गया था। बेहद पुरानी होने की वजह से इस बिल्डिंग में लगातार मरम्मत की जरुरत पड़ती थी। पिछले दिनों दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद इस पुरानी बिल्डिंग में काफी सिपेज थी। बरसात के बाद हुई इस घटना के बाद पूरे मुख्यमंत्री आवास के ढांचे की रिव्यू किया जाना शुरू हो चुका है। अधिकारियों के आकलन की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।