Bihar

सकरा के 14 पंचायतों में बाढ़ से तबाही, पशु चारा पर आफत

Share

 

सकरा प्रखंड की 14 पंचायतों में बाढ़ की तबाही जारी है। लगातार नये इलाके में बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है। दूसरी ओर कदाने नदी अनेक जगहों पर ओवरफलो होकर व कहीं-कहीं बांध टूटने से अलग कहर बरपा रही है। बाढ़ से अबतक प्रखंड की सकरा बाजिद, रघुनाथपुर दोनमां, सकरा फरीदपुर, विष्णुपुर बघनगरी, मछही, सिराजाबाद, गन्नीपुर बेझा, बाजी राजापाकड़, कटेसर, भरथीपुर, पैगम्बरपुर, बेरूआडीह, बरियारपुर पंचायत प्रभावित है। किसानों के घरों में रखे अनाज बाढ़ के पानी में डूबने से बर्बाद हो रहे हैं।

पशुपालक चारा की समस्या से जूझ रहे हैं। राजद जिला महासचिव चक्रधर पासवान, लोजपा जिला महासचिव संजय पासवान ने डीएम से बाढ़ पीड़ितों की मदद की मांग की है।


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!