10 अगस्त से पहले सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजी जाएगी 6000 रुपए की सहायता राशि…

Share

राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में 6 हजार रुपए की सहायता राशि 10 अगस्त से पहले भेज देगी। यह जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने बताया कि अभी तक 142192 परिवारों के खाते में 85.32 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है।

बिहार में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित है। 46 लाख बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़ी संख्या में राहत शिविर लगाए गए हैं। 1001 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं। बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 28 कंपनियों को लगाया गया है। इनके पास नाव और दवा उपलब्ध है, जिससे वे त्वरित गति से कार्य कर रहे हैं। जो बाढ़ पीड़ित शिविर में नहीं आ पाए हैं उनके बीच पॉलिथीन सीट का वितरण कराया गया है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के द्वारा सूखा खाना बांटा गया है। दरभंगा, गोपालगंज और पश्चिम चम्पारण में हेलीकॉप्टर द्वारा सूखा खाना का वितरण कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग बाढ़ जैसे आपदा से निपटने की लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सारी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

तेजस्वी पर भड़के मंत्री
मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर बाढ़ को लेकर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बाढ़ पीड़ितों के बीच फोटोशूट कराने के लिए घूम रहे हैं उन्हें उनकी समस्याओं से कोई मतलब नहीं। उनके माता-पिता के शासन काल में बाढ़ पीड़ितों की क्या स्थिति थी? किसी तो राहत भी नहीं पहुंच पाती थी। उन्हें याद नहीं है कि इन्हीं के पिताजी के शासनकाल में बाढ़ घोटाला हुआ था।

input-Bhaskar


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!