Breaking: मणिपुर में सेना पर उग्रवादियों ने किया बड़ा हमला, 3 जवान शहीद, 4 की हालत गंभीर

Share

मणिपुर में सेना के जवानों पर उग्रवादियों ने हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 4 की हालत गंभीर है। शहीद हुए जवान 4 असम राइफल्स के थे। घटना बुधवार रात राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई है। चंदेल जिला एक पहाड़ी इलाका है। घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदेल इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

सूत्रों के मुताबिक 4 असम राइफल्स के जवानों की एक टीम पर भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने हमला किया। 4 असम राइफल्स के जवान भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे थे। तही घात लगाकर उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इंफाल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों की मानें तो मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सेना के जवानों पर हमला किया है। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी है।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!