अयोध्या भूमि पूजन : राम मंदिर की नींव में डाला जाएगा टाइम कैप्सूल, जानिए क्या है वजह ?

Share

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान टाइम कैप्सूल भी डाला जाएगा। यह टाइम कैप्सूल मंदिर की नींव में करीब 200 फीट की गहराई में डाला जाएगा। टाइम कैप्सूल के माध्यम से ताम्र पत्र में जानकारियां लिख कर डाली जाएंगी।

भूमि पूजन की तैयारियां जारी
आपको बतादें अगले 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। भूमि पूजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। तमाम तैयारियों को पूरा करने में लोग जोर- शोर लोग जुटे हुए हैं। पवित्र नदियों का जल और तीर्थ स्थलों की मिट्टी भी पिछले कई दिनों से एकत्र की जा रही है। भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर की नींव में चालीस किलों चांदी की ईंट मंदिर की नींव में रखेंगे।

मंदिर की नींव में डाला जाएगा टाइम कैप्सूल
ऐसी जानकारी मिल रही है कि मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल भी डालने की योजना है। इस टाइम कैप्सूल को मंदिर की नींव में 200 फीट नीचे रखा जाएगा । सामान्य भाषा में इसे काल पत्र कहा जा रहा है। इस काल पत्र में तमाम जानकारियां ताम्र पत्र में लिख कर डाली जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस ताम्र पत्र में मंदिर से जुड़ी तमाम जानकारियां, सनातन धर्म के बारे में कई तथ्यों का उल्लेख किया जाएगा।

जानकारों के मुताबिक ऐसा इस लिए भी किया जा रहा है जिससे भविष्य में कोई विवाद दोबारा खड़ा ना हो। टाइम कैप्सूल में मंदिर का इतिहास दर्ज रहेगा इसके साथ ही ये इस बात की गवाही भी देगा कि ये भूमि राम मंदिर की ही है।

क्या है ये टाइम कैप्सूल ?

टाइम कैप्सूल मेटल का बना होता है। इसे विशेष तरीके से बनाया जाता है, जिससे यह समय के साथ होने वाले भौगोलिक बदलाव और सभी तरह की परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सके। यह किसी भी मौसम में खुद को सुरक्षित रखने में अपने विशेष गुणों के चलते सक्षम रहता है। जमीन के नीचे काफी गहराई में भी इसे कोई नुकसान नहीं होता है । इसका उद्देश्य होता है कि किसी भी काल खंड में यह देश के इतिहास और संस्कृति को संभाल कर सुरक्षित रखता है जिससे भविष्य की पीढ़ी को देश के बारे में जानकारी मिल सके।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!