Latest UpdateNational

बेंगलुरु का चौंकाने वाला मामला, 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं ‘लापता’, खोजने में जुटे अधिकारी

Share

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तकरीबन 3338 कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज हैं जिनका पता नहीं लगाया जा सका है। इन्हें खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी है। ये संख्या शहर में अब तक कोरोना संक्रमण के आए कुल मामलों का करीब 7 प्रतिशत है।

एनडीटीवीकी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15 दिनों में बेंगलुरु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले 14 दिनों में संक्रमितों की संख्या में करीब 27 हजार की वृद्धि हुई है। ये भी अहम है कि कर्नाटक में अब तक आए कुल कोरोना मामलों में करीब आधे बेंगलुरु से ही हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बहुत कोशिशों के बावजूद लापता कोरोना मरीजों के बारे में पता नहीं चल सका है। ब्रुहत बेंगलुरु महानगरपालिक (बीबीएमपी) के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने बताया, ‘हमने कुछ कोरोना मरीजों का पता पुलिस की मदद से लगाया है लेकिन 3388 अभी भी लापता हैं। कुछ ने इसमें गलत मोबाइल नंबर और पते की जानकारी दी थी। रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद ये सभी गायब हैं।’

स्वास्थ्य विभागों का कहना है कि उनके पास इन लापता मरीजों के बारे में पता लगाने का कोई साधन नहीं है। ये भी पता नहीं चल सका है कि पॉजिटिव आए इन लोगों ने खुद को क्वारंटाइन किया भी है या नहीं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत नारायण ने कहा, ‘हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों का पता चल सके और इन्हें क्वारंटाइन किया जाए। हम इस काम को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि इनका जल्द पता लगाया जा सके।’

बता दें कि कर्नाटक में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,072 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 5,072 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 90,942 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं इस अवधि में संक्रमण से 72 लोग की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,796 हो गई है।

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,796 लोग की मौत हुई है। शनिवार को 2,403 लोग को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार, शनिवार को कुल 5,072 नए मामलों में से 2,036 अकेले बेंगलुरु सदर से आए हैं। इससे पहले राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 5,030 मामले 23 जुलाई को आए थे। राज्य में फिलहाल 55,388 लोग का इलाज चल रहा है।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!