Bihar

सकरा में छेड़खानी के विरोध पर झड़प,मुखिया के साथ दुर्व्यवहार कर मिली धमकी

Share

 

मुज़फ़्फ़रपुर जिले की सकरा थाना क्षेत्र के सिराजाबाद गांव में रविवार की शाम एक युवती से छेड़खानी के विरोध में जमकर मारपीट हुई। जिसमे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में युवती व महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को जब सकरा अस्पताल पहुंचाया गया तो अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ने लगे।

(फ़ाइल फ़ोटो) मुखिया पति सह ग्राम कचहरी सचिव – धरवेन्द्र कुमार

मौके पर पहुंचे मुखिया पति सह ग्राम कचहरी सचिव धरवेन्द्र कुमार सुमन के साथ एक पक्ष के लोग दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी और बाइक की चाबी छीनकर खदेड़ दिया। मुखिया पति किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर को भागे और पुलिस को फोन पर सारी घटना की जानकारी दी। वहीं बाइक की डिक्की में 80 हजार रुपये व कोर्ट के कई कागजात होने की जानकारी भी दी। उधर, छेड़खानी के विरोध में घर पर हमला कर मारपीट कर घायल करने के खिलाफ सकरा थाना में एक पक्ष ने आवेदन दिया है। मुखिया पति की बाइक अस्पताल परिसर में ही खड़ी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!