सकरा में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए शिवालयों में भोलेनाथ को किया गया अभिषेक
मुज़फ़्फ़रपुर/ सकरा
श्रावण कृष्णपक्ष के दूसरी सोमवारी को सकरा प्रखंड की विशनपुर बघनगरी के शिवालय सरस्वती विधा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए भोलेनाथ का अभिषेक किया गया ।
मुख्य यजमान विद्या भारती ( बिहार झारखंड) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम व विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद चंद मोहंती ने संयुक्त रूप से जल अभिषेक किया ।
यज्ञ के आचार्य पंडित इंदुशेखर झा ने कहा कि विश्व मे व्याप्त महामारी की शांति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना किया गया हैं।
ईख के रस दुग्ध और गंगाजल से शिव जी का अभिषेक किया गया हैं
मौके पर प्रदेश सह सचिव अजय कुमार तिवारी, प्रो० देवेंद्र मिश्रा, ललित कुमार राय , दुर्गेन्दर पांडे , आचार्य सुरेश झा व बबलू झा उपस्थित थे।