सकरा में संगठन व कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के सम्मान पर दिया गया बल
सकरा प्रखंड के सरमस्तपुर विश्वकर्मा चौक के पास शुक्रवार को भाजपा के सकरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता एवं सुनील गिरि के संचालन में मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।
बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूर्व के
चुनाव की तरह संगठीत होकर जुटने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान स्वेच्छा सेवानिवृत्त डीआईजी नागेन्द्र चौधरी ने भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों को अंग वस्त्र और फूल देकर सम्मानित किया। बैठक में अंजय मेहता, कपिलेश्वर प्रसाद, गौरी शंकर सिंह, अंजना कुशवाहा, डॉ. अशोक शर्मा, रविकांत सिन्हा व चन्द्रकांत ठाकुर भी थे।