पैसों के दम पर अवैध संबंध बनाते थे बाप-बेटा, 3 दोस्तों ने मिलकर उठाया ये कदम…
कैमूर : बिहार के कैमूर जिले में 30 मई को हुए बाप-बेटे की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या के पीछे मृतक बाप-बेटे का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाना ही मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि पैसे के बल पर दोनों बाप-बेटे गांव की कई महिलाओं और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते थे। पिता-पुत्र के कुकर्मों से गांव के लोग परेशान थे। इस कारण बीते 30 मई को जब पिता-पुत्र अपने खेत के पास सोए हुए थे। उसी वक्त उनको मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बेलाव थाना के तराव गांव का है। घटना के बाद पुलिस को समझ में नहीं आ रहा था कि इसकी वजह क्या थी और वारदात को किसने अंजाम दिया।
ऐसे खुला राज
कैमूर पुलिस गुत्थी को सुलझाने के लिए कई बिंदुओं पर ध्यान में रखकर जांच में जुटी थी। इस दौरान एक भूमि विवाद के चल रहे मामले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जब वैज्ञानिक अनुसंधान किया गया तो तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन तीनों में से एक आरोपी ने खुद कबूल किया कि दोनों बाप-बेटे इनकी मां- बहन और पत्नी के साथ पैसे का लालच देकर अवैध संबंध बनाता था। इसको लेकर कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी नहीं माने, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
बाप-बेटे की करतूत से परेशान था पूरा गांव
हत्या के आरोपी पिंटू और जितेंद्र बिंद ने बताया कि उनके कुकर्म को लेकर पूरा गांव परेशान था। पिंटू और बिंद का कहना है कि मेरी बड़ी मां के साथ वंशी सिंह का अवैध संबंध था। जब गांव के लोगों को पता चला तो लोक लाज के कारण मां ने जान दे दी। उसके बाद उनकी बेटी के ससुराल वालों को इस बारे में जब पता चला तो ससुराल वाले अक्सर ताने मारने लगे, जिसको लेकर बेटी ने भी जान दे दी। उन्होंने मेरी मां, बहन, पत्नी के साथ भी अवैध संबंध बनाया।
तीन दोस्तों ने मिलकर काट डाला
उसने बताया कि घर वाले झगड़े से दूर रहने की बात करते थे। हम भी मजबूर थे क्योंकि वंशी सिंह पैसे वाले थे। एक दिन जितेंद्र बिंद नेवंशी सिंह को अपनी बहन के साथ छेड़खानी करते देख लिया। फिर क्या था जितेंद्र ने अपने दोस्त पिंटू से सारी बात बताई। फिर दोनों ने कामेश्वर बिंद के साथ मिलकर साजिश रची और बाप-बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला।
कैमुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपित को किया गिरफ्तार
वहीं दूसरी तरफ कैमूर एसपी दिल नवाज अहमद ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बिंद हत्या और अपहरण के मामले में पहले जेल चुका है। बकौल एसपी आरोपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ अवैध संबंध को लेकर इन्हें कई बार समझाया गया पर नहीं मानने पर पिंटू और जितेंद्र ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। तीनों आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसपी ने यह भी बताया कि कामेश्वर बिंद का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है। वह पूर्व में हत्या व फिरौती के लिए अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। शेष दो अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी व दो मोबाइल बरामद किया गया है।