लोजपा ने पंचायती प्रकोष्ठ अंतर्गत प्रखंड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किया मनोनीत

Share

मुजफ्फरपुर/बंदरा : प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक हुई। जिसमें लोजपा, पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमित कुमार ने पंचायती प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार एवं उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार राय को मनोनीत किया।

 

उन्होंने नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई व शुभकामना देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी व संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी सदस्यता अभियान को पुरजोर तैयारी के साथ क्रियान्वयन करने की बात कही। मौके पर लोजपा पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, पंकज गिरी, नीरज गिरी, गोबिंद कुमार ठाकुर, सोनू कुमार ठाकुर समेत कई अन्य मौजूद थे।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!