Latest Update

भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद

Share

 

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी कुछ सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो।

पिछले करीब डेढ़ महीने से भारत और चीन सैनिकों के बीच लद्दाख में तनातनी चल रही है। भारत की ओर से सड़क निर्माण का काम किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बड़ी संख्या में चीनी सैनिक यहां आ गए थे। दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की खबरें आ रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा।


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!