लाइव वीडियो बनाकर टीवी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, शादी के नाम पर बॉयफ्रेंड ने किया प्रेग्नेंट..
बेंगलुरू : कन्नड़ टीवी सीरियल्स की एक्ट्रेस चंदना ने सुसाइड कर लिया है। चंदना से सुसाइड से पहले वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपने बॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए। 29 साल की टीवी एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी के नाम पर धोखा दिया है।
जानकारी के अनुसार, चंदना ने सुसाइड से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में चंदना ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड दिनेश ने उन्हें धोखा दिया है। दोनों पिछले पांच साल से रिलेशन में थे। शादी की बात कहकर दिनेश लगातार एक्ट्रेस के साथ संबंध बनाता था। फिजिकल रिलेशन के अलावा दिनेश ने चंदना से काफी रुपये उधार ले रखे थे।
चंदना ने 28 मई को सुसाइड किया था, लेकिन पुलिस को इसकी खबर 1 जून को लगी। वीडियो सामने आने के बाद अब पूरी गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस चंदना ने बॉयफ्रेंड दिनेश को उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उनके बॉयफ्रेंड ने पैसे उधार लिए थे और कई महीनों से उन्हें नजरअंदाज कर रहा था।
दिनेश पर यह भी आरोप है कि उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध थे। चंदना ने आरोप लगाया है कि दिनेश ने शादी का झांसा देकर उन्हें प्रेगनेंट कर दिया था और उनसे 5 लाख रुपये भी उधार लिये थे। बाद में दिनेश ने शादी करने से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चंदना को दिनेश ही हॉस्पिटल लेकर गया था, लेकिन इलाज से पहले ही मौत हो जाने पर वह चंदना को छोड़कर हॉस्पिटल से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दिनेश और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिनेश की तलाश के साथ-साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।