फ्लाइट से अकेले सफर कर बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का ये बच्चा, देखते ही मां की आंख हुई नम
बेंगलुरु : दो महीने से दिल्ली में फंसे रहने के बाद एक 5 साल के बच्चे ने सोमवार को अकेले ही घर के लिए उड़ान भरी। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बच्चे की वापसी पर ट्वीट किया, “वेलकम होम, विहान! (शर्मा) बेंगलुरु हवाई अड्डा लगातार हमारे सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी की दिशा में काम कर रहा है।”
एक पीले रंग की जैकेट और मास्क पहने हुए विहान शर्मा एयरपोर्ट पर खड़े थे। उनके प्लेकार्ड पर ‘स्पेशल कैटेगरी’ लिखा था। उनकी मां मंजीश शर्मा उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पर थीं। मंजीश अपने बेटे को दो महीने के बाद देखने पर भावुक हो गई, जिसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हो गए, पिछले दो महीने से विहान दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ था।
विहान की मां मंजरी शर्मा ने बताया सोमवार को जैसे ही दिल्ली से फ्लाइट शुरू करने की बात कही गई तो विहान की मां ने तुरंत उसका टिकट बुक कराया। इसके बाद 5 साल की उम्र में विहान ने दिल्ली से बेंगलुरु तक का सफर अकेले ही तय किया। विहान को लेने के लिए मंजरी एयरपोर्ट पहुंची थीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया। बताया जाता है कि विहान को देखते ही मंजरी की आंखों में आंसू आ गए। हालांकि, उन्होंने पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया।