प्रवासी ने कहा- नून रोटी खाएंगे, बिहार में ही रहेंगे, सीएम नीतीश बोले- ठीक है

Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया जिले के दो क्वारंटाइन केंद्र पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण व जायजा किया। सीएम नीतीश ने हड़ियाबाड़ा क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे चंडीगढ़ से आए एक प्रवासी राजमिस्त्री से हाल चाल पूछा तो उस शख्स ने कहा कि वह गाना सुनाना चाहता है तो सीएम ने गाना गाने को कहा। तब उस शख्स ने भोजपुरी गाने ‘ठीक है’ की तर्ज़ पर कोरोना को लेकर गाना सुनाया।

मजदूर ने गाया नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे, नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे। लॉकडाउन भारत का हम मिलकर सफल बनाएंगे ठीक है! नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे। इधर गाना सुन कर नीतीश कुमार बोले ठीक है। मुख्यमंत्री ने कहा अब यही रहना है। इसपर आगे राजमिस्त्री ने कहा नून रोटी खाएंगे बिहारे में रह जाएंगे, सीएम ने कहा ठीक है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप लोगों यहां पर ही काम दिया जायेगा। इसलिए आप लोग अपने घर में रहकर काम कीजिए।

सीएम नीतीश ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से 40 प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से बात की। वहां उनके लिए उपलब्ध भोजन, आवासन, पेयजल, स्नानघर, शौचालय और साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। साथ ही पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। श्रमिकों ने भी खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री को बताई।

Input-Hindustan


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!