ब्रेकिंग:पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। वह लगातार 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और आज भी समय-समय पर सरकार की नितियों पर अपनी बात रखते रहते हैं। हालांकि 87 साल की उम्र में अब वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 9 बजे के आसपास अस्पताल ले जाया गया। कार्डियोलॉजी प्रफेसर डॉ. नितीश नाइक के देखरेख में उन्हें भर्ती कराया गया है। जानेमाने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं।