मनमोहक तस्वीर ने बयां की DGP की “आम”जन के प्रति सेवा व समर्पन का भाव
सर पर गमछा बांधे व गो दोहन कर रहे शख्स की ये तस्वीर गौर से देखिए। पहचान गए न, हां ठीक पहचाने आप ये ग्वाला ही हैं। ये सेवक ही हैं। लेकिन गाय के साथ साथ जनता की सेवक, जी हां, ये ग्वाला नहीं बल्कि बिहार के पुलिस महकमे के मुखिया व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय हैं।
आज सुबह सुबह डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपने फेसबुक पेज पर गो माता की सेवा के बाद गो दोहन की तस्वीर को शेयर किया है, जो इनकी सादगी व जमीं से जुड़े रहने की एक ताजा उदाहरण के साथ साथ इनकी पहचान है।
डीजीपी अपने आए दिनों आमजन की सेवा कर रहे हैं। जिसकी तारीफ हमेशा हो रही है। इसके लिए पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है। और ये मनमोहक तस्वीर भी जनता को खूब भा रहा है।