बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Share

मुंबई : बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी।

रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है। लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

इस साल फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि मुझे इंफेक्शन हुआ था और उसका इलाज चल रहा है। कोई घबराने की बात नहीं है। शायद प्रदूषण की वजह से मुझे इंफेक्शन हो गया।

पिछले दिनों कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों पर ऋषि कपूर भड़क गए थे। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘किसी भी सामाजिक स्थिति व विश्वास से ताल्लुक रखने वाले सभी भाई बहनों से एक अपील है। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या भड़कावे का सहारा न लें। डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस इत्यादि अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी जान बचा रहे हैं। हमें साथ में मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जीतना होगा। जय हिंद!’


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!