दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के 23 लाख मजदूरों ने किया आवेदन,15 लाख के खाते में भेजे गए एक-एक हजाए रुपये..

Share

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के 23 लाख से अधिक मजदूरों ने एक-एक हजार रुपए के लिए आवेदन किया है। इनमें 15 लाख के खाते में यह राशि भेज दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेष मजदूरों के खाते में शीघ्र राशि भेजने का निर्देश दिया है। सर्वाधिक पौने पांच लाख आवेदन दिल्ली से तो हरियाणा से करीब तीन लाख आए हैं। शनिवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है।

सचिव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्य सरकार ने छह हजार करोड़ खर्च किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि और जितनी जरूरत होगी, राज्य सरकार खर्च करेगी। एक करोड़ दो लाख राशनकार्ड धारियों को तथा बाहर फंसे 15 लाख मजदूरों के खाते में एक-एक हजार हस्तांतरित किए गए हैं। यह कुल राशि 1070 करोड़ है। इसी प्रकार 84 लाख से अधिक सामाजिक पेंशनधारियों के खाते में तीन माह के अग्रिम पेंशन के रूप में 1017 करोड़ का भुगतान किया गया है। फसल क्षति नुकसान के लिए सहायता राशि के रूप में 578 करोड़ किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति आदि के रूप में 3102 करोड़  भेजे गए हैं। कोरोना उन्मूलन कोष में 159 करोड़ दिए गए हैं, जिसके खर्च का अधिकार स्वास्थ्य सचिव को  है।

कहां से मजदूरों के अधिक आए आवेदन :

राज्य           संख्या

दिल्ली         4.75 लाख

हरियाणा        2.97 लाख

महाराष्ट्र        2.69 लाख

गुजरात         2.06 लाख

यूपी             1.88 लाख

पंजाब           1.52 लाख

कर्नाटक        1.04 लाख

पश्चिम बंगाल   99 हजार

तमिलनाडु        8 हजार

राजस्थान        87 हजार

 

पंचायतों में चल रहे 1037 क्वारंटाइन कैंप

ग्राम पंचायतों में अभी 1037 क्वारंटाइन कैंप चल रहे हैं। इनमें अभी 9082 लोक रह रहे हैं। ये कैंप पंचायतों के स्कूलों में बनाए गए हैं। इसकी संख्या शुरुआत में 3200 से अधिक थी। लेकिन इन कैंपों में रह रहे लोगों का क्वारंटाइन अवधि 14 दिन पूरी होने पर अपने घरों में चले गए हैं। इस कारण इसकी संख्या कम हो गई है। यहां पर लोगों को भोजन और चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं राज्य के विभिन्न शहरों में चल रहे आपदा राहत केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 220 कर दिया गया है, जहां पर 71624 गरीब लोगों को भोजन, चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है।

Input-Hindustan


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!