बिहार: नालंदा में एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, आंकड़ा पहुंचा 113
Patna-सोमवार की रात होते होते बिहार से बड़ी खबर आई है। राज्य में कोरोना के एक साथ 16 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी पीड़ित नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहनेवाले हैं। इनमें 6 महिलाएं हैं जिनकी उम्र क्रमश: 17,21,23,26,45,50 और 10 साल है। 16 में 10 पुरुष हैं जिनकी आयु क्रमश: 14, 16, 18, 18, 19, 22, 50, 60, 60, 60 साल है। ये सभी कोरोना पीड़ित के संपर्क में आकर संक्रमण का शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
#BiharFightsCorona second update of the day.16 more covid-19 positive case in bihar taking the total to 113. 6-females 17,21,23,26,45,50 and 10-males14,16,18,18,19, 22,50,60,60,60 years from bihar sharief. came in touch with covid-19 positive. contact tracing on.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 20, 2020
नए मरीजों के साथ बिहार में 100 का आंकड़ा पार
इसी के साथ बिहार में पीड़ितों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया है। सिर्फ सोमवार को ही कुल 17 कोविड19 पॉजिटिव मिले हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 113 हो चुका है। बड़ी और डरावनी बात ये है कि नालंदा जिले ने लिस्ट में कुल 28 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर जगह बना ली है और आंकड़ों में हाल ही में बिहार के वुहान कहे जाने वाले सिवान से सिर्फ एक कदम ही पीछे है।
बिहार में अगर कोरोना पॉजिटिव के जिलावार आंकड़ों को देखें तो तस्वीर बिल्कुल बदल गई है और इस तरह से है..
सिवान- 29
नालंदा- 28
मुंगेर- 20 (एक की मौत)
बेगूसराय- 9
पटना-7
गया-5
बक्सर- 4
नवादा-3
गोपालगंज- 3
सारण- 1
लखीसराय- 1
भागलपुर- 1
वैशाली- 1 (इलाज के दौरान मौत)
भोजपुर- 1