योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को एम्स में निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। वह कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। 13 मार्च को ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों उनकी सेहत में लगातार गिरावट होती गई इसलिए उन्हें अब वेंटिलेटर पर रखा गया था।
CM Yogi Adityanath's father left for his heavenly abode at 10.44 am. Our deepest condolences: State Additional Chief Secretary (Home) Awanish K Awasthi (in file pic – Additional Chief Secretary Home) pic.twitter.com/vG6hUqDBch
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2020
सोशल मीडिया पर पहले ही उड़ी थी अफवाह
दरअसल, रविवार देर रात से ही सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की अफवाह फैलने लगी थी। इसमें सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने दुख प्रकट कर दिया। उत्तराखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि तक दे दी थी।