सकरा मे थानाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष ने गरीबों के बीच किया राशन का वितरण
मुज़फ्फरपुर/ सकरा
भाजपा नेता अनु० जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामबालक शर्मा ने सुजावालपुर वार्ड 3,5,6 सरमस्तपुर पंचायत के वार्ड 5, सबहा,सकरा, बेझा, मछही व मझौलिया पंचायते की विभिन्न वार्डो मे गरीबों के बीच जाकर सुखा राशन पैकेट और मास्क का वितरण किया।
मौके पर रामबालक शर्मा व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से लडने के लिए सभी लोगों को सयम के साथ साथ सतर्कता बरतने की जरुरत है। पीएम नरेन्द्र मोदी देश की जनता के साथ ही। देशवासियों को कोरोना वायरस से जैसे संकट से बचाने के लिए गंभीर है। जनता को भी पीएम का साथ देना होगा। कहा कि लोग घर के बाहर अनावश्यक न निकलें। अपने अपने घरों के अंदर रहें। भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार हर गरीब के साथ है।
मौके पर सकरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार जिला पार्षद- अजय मेहता, साथ ही विरचंद्र महतो अमरेश कुमार, सन्नी सिंह, मिक्कु सिंह, आदि लोग मौजूद थे।