Bihar

बिहार:शादी का झांसा देकर नाबालिग का एक साल तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दिया ये खौफनाक धोखा…

Share

सीतामढ़ी : देश में जहां कोरोना वायरस को लेकर लोग काफी परेशान है वहीं मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना भी सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकेर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद लड़की को दवा खिलाकर उसके पेट में पल रहे बच्चे को गिराने की कोशिश की।

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी और लड़की बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। इस घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। आसपास की महिलाओं की नजर लड़की पर पड़ी। महिलाओं ने लड़की के परिजनों को लड़की के बारे में सूचना दी। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर पीएचसी गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां लड़की की इलाज जारी है।

पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय थाने में जाकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने मलाही गांव के निवासी राजकुमार यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले वह शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे पकड़ लिया। वहीं शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित उससे दूर होने की कोशिश करने लगा। इसके बाद राज खुलने के डर के कारण आरोपित लड़की को दवा खिलाने लगा। जिससे पीड़िता का स्वास्थ्य और खराब रहने लगा।

Input-Sakshi


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!