CrimeNational

लॉकडाउन में राशन देने के बहाने डीलर ने लाचार महिला को बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा मामला

Share

कोरोना वायरस के कारण जहां पूरा देश परेशान है वहीं कुछ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं, जो इंसान को इंसान पर ही शर्म करने के लिए मजबूर कर दें। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के शामली जिले का है।यहां एक राशन डीलर ने राशन देने के बहाने घर में घुसकर एक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं राशन डीलर ने किसी को न बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। और वहां से फरार हो गया है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले का हैं, जहां स्थानीय राशन की दुकान पर पीड़ित महिला राशन लेने पहुंची थी। राशन वाले उसे होम डिलिवरी की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। बाद में राशन डीलर विनोद शाम को महिला के घर राशन देने के बहाने पहुंचा और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

महिला के मुताबिक, आरोपी राशन डीलर उनके घर मे घुसा आया और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब में मेहनत मजदूरी का काम करता है और लॉकडाउन से पहले पैसे लेने के लिए गया था, लेकिन अचानक लॉकडाउन होने से वहीं पर फंस गया।

महिला के इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया है। वही घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!