Latest UpdateNational

Covid 19 Updates : देश में 13 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 437 लोगों की मौत, जाने किस राज्य में कितने है संक्रमित

Share

नई दिल्ली : तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 437 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 13 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,824 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज विदेश चला गया है।

संक्रमण के कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के हैं। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से महाराष्ट्र में नौ, गुजरात में छह, आंध्र प्रदेश में पांच, , दिल्ली और तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में दो-दो मौत हुई है। अब तक कुल 437 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 36, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में चार लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड में दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है। मंत्रालय के सुबह के अपडेट के अनुसार, देश में सबसे अधिक मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 2,919 मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 1,578 और तमिलनाडु में 1,242 मामले हैं। मध्य प्रदेश में 1,120, राजस्थान में 1,023, गुजरात में 871 और उत्तर प्रदेश में 773 मामले हैं। तेलंगाना में 698 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 534 और केरल में 388 मामले हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 315, जम्मू-कश्मीर में 300 हो गई है। जबकि पश्चिम बंगाल में 271 और हरियाणा में 205 है। पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 74 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 35 मामले सामने आए हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले सामने आए हैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 17 मामले मिले हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं।

मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामना आया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!