Crime

खून से लथपथ मिली पति-पत्नी और बेटे की लाश, रात में रामायण देख सोया था पूरा परिवार

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में त्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है। दरअसल यहां के एक कपल और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मतक की पहचान यशवंत साहू (47) महेश्वरी साहू (45) बेटा देवेंद्र साहू (16) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक यशवंत साहू का परिवार पलारी क्षेत्र के गांव छेरकाडीह का रहने वाला है। पता चला है कि यशवंत ज्वाइंट फैमिली के साथ रहते थे।। इनमें उनकी पत्नी महेश्वरी साहू (45), बेटा देवेंद्र साहू (16) व 20 साल की बेटी के अलावा माता-पिता और छोटे भाई का परिवार शामिल है। रविवार को काफी देर होने के बाद भी जब यशवंत का परिवार नहीं दिखा तो लोग कमरे में गए, वहां तीनों के शव पड़े हुए थे।

रात में पूरे परिवार ने साथ देखी रामायण
पड़ोसियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि शनिवार यह पूरा परिवार रामायण देख रहे थे। इसके बाद सोने चले गए। सुबह उठे तो देखा कि यशवंत और बेटे देवेंद्र का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि पत्नी महेश्वरी का कमरे के दरवाजे के पास पड़ा मिला। तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। यशवंत किसान था, जबकि उसका एक भाई पूर्व प्रधान और एक मास्टर है।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!