मुजफ्फरपुर में जीजा से शादी करने की जिद्द पर अड़ी साली: जंक्शन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: सिर फोड़ कर बोली मांग में डालो सिंदूर, नही दो देंगे जान 

Share

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को जीजा से शादी करने के लिए साली जिद्द पर अड़ गई। वह बार बार कह रही थी मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे अपना लो। जीजा के इंकार करने पर दीवाल में सिर टकराकर अपना सिर भी फोड़ ली। फिर, बोली अब तो डालो मांग में सिंदूर। मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन का है। जहा करीब आधे घंटे तक प्लेटफार्म संख्या 1 पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जीजा डर से अपने परिजनों को कॉल कर मामले की जानकारी दी।

लेकिन, प्यार पागल साली मानने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान यात्रियों की भी भिड़ जुटने लगी। लोगो ने मामले की जानकारी जीआरपी को दिया। इसी बीच लड़की और लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी के पहुंचने से पहले दोनो को अपने साथ लेकर निकल गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लोगो से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है की सीतामढ़ी के 21 वर्षीय युवक की शादी इलाके के ही 20 वर्षीय युवती से दो साल पहले हुई थी। उनका 1 साल का एक बेटा भी है। दोनो का गांव एक ही जगह है। लड़के की पत्नी ने बताया की उसकी चचेरी बहन की 17 साल की है। उसके पति 4 महीने पहले बाहर से आए थे। वे बाहर रहकर काम करते है। जब वह ससुराल आए तो बहन की दोस्ती हो गई। दोनो के बीच हसी मजाक होता था। लेकिन, बहन उनके पीछे पड़ गई। जिसके बाद वे गांव आना भी कम कर दिए। आज वह बाहर जाने के लिए निकले थे। उनके पीछे पीछे बहन भी मुजफ्फरपुर पहुंच गई। उनको जंक्शन पर पकड़ ली। उनके साथ शादी करने की जिद्द करने लगी। उन्होंने उसे लौटने के लिए बोले। लेकिन वह नही मानी। जिसके बाद उन्होंने कॉल कर परिजनों को सूचना दिया। इसपर वह आग बबूला हो गई। जंक्शन पर ड्रामा करने लगी। शादी से इंकार करने पर दीवाल में सिर टकराकर सिर फोड़ ली। उसके सिर खून निकलने लगा। तब वह बोली की अब मांग में सिंदूर डाल दो। सिंदूर नही डालोगे तो जान दे देंगे। इसी बीच परिजन पहुंच गए। दोनो को अपने अपने साथ ले गए। मामले में रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी निकल गए।


Share

NNB Live Bihar

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!