मुजफ्फरपुर:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल
एनएच 28 पर मनियारी गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुरौल प्रखंड के विशनपुर श्रीराम गांव के सुनील महतो के पुत्र 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में की गई। उसे इलाज के लिए मां जानकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीण शम्भू राम ने इसकी जानकारी दी है।