सकरा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
सकरा,मुज़फ्फरपुर: सकरा प्रखंड के केशोपुर गांव स्थित जागरण धाम से बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल 251 कन्याओं ने मुरौल स्थित बूढ़ी गंडक घाट से जलबोझी की।
कलश में जल लेकर गाजे-बाजे के साथ कन्याएं जहांगीरपुर, सकरा मंसूरपुर, सकरा फरीदपुर, सबहा, सुजावलपुर, समस्तपुर होते हुए केशोपुर जागरण धाम यज्ञस्थल पहुंचीं। यज्ञ स्थल पर आचार्यो व ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराया। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका भक्ति मय बन गया था। मध्य प्रदेश के मां शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम से पहुंची मानस कोकिला साध्वी अन्नपूर्णा माताजी प्रत्येक दिन रामकथा सुनाएंगी। महायज्ञ के मुख्य यजमान राजदेव प्रसाद व नीलम देवी हैं। कलश यात्रा में मुखिया दिनेश पुष्पम, रामाशीष प्रसाद नवीन, रमेश प्रसाद, रघुराज प्रसाद, कैलाश राय, राजीव रंजन, सकलदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।