मुखिया पति को अपराधियों ने सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

Share

 

पटना के मनेर में अपराधियों ने मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। बांक पंचायत की मुखिया आशा देवी के पति राजकुमार शाह शुक्रवार की रात अपने गांव नरहनना से कन्हौली जा रहे थे।

रास्ते में ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रूकते ही मुखिया के पति के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

सावन पूजा में शामिल होने के बाद राजकुमार शाह नरहनना गांव से कन्हौली स्थित अपने घर जा रहे थे। इस हत्याकांड को ग्रामीण पंचायत चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक राज कुमार के भाई राजकमल ने बताया कि पिछले वर्ष बात पंचायत से उनकी भाभी आशा देवी मुखिया प्रतिनिधि चुनी गई थी। पंचायत के लोगों को आशा देवी से काफी उम्मीद थी और इस वर्ष भी वे बाघ पंचायत से मुखिया के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे ।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मुखिया आशा देवी के पति राजकुमार शाह नरहन गांव में रहते थे। लेकिन, कन्हौली में भी अपना मकान बनाया था। ग्रामीणों के मुताबिक, राजकुमार साह का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। मृतक राज कुमार शाह के दो बेटे हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही दोनों बेटों की स्थिति काफी खराब हो गई है। पत्नी भी बार-बार बेहोश हो रही है।

क्या बोले डीएसपी

दानापुर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मुखिया पति राजकुमार अपने चार चक्के की गाड़ी से शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने कन्हौली गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर डाली।

हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। लेकिन पुलिस को यह शक है कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Share

Vikash Mishra

NNBLiveBihar डॉट कॉम न्यूज पोर्टल की शुरुआत बिहार से हुई थी। अब इसका विस्तार पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल के एडिटर व फाउंडर NNBLivebihar के सभी टीम है। साथ ही वे इस न्यूज पोर्टल के मालिक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!