BSEB Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों को लेकर अभी तक कोईं आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं, वेबसाइट कुछ देर के लिए दिखा था रिजल्ट का लिंक
Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर लिंक बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर दिखने लगा था, लेकिन कुछ देर बाद इसे बोर्ड ने हटा लिया। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। शाम को करीब 4-5 बजे बोर्ड http://inter.onlinebseb.in/ वेबसाइट पर वार्षिक परीक्षा इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 लिखा लिंक दिखाई दे रहा था, जिसमें चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड मांगा गया था। वहीं बिहार बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की घोषणा को लेकर आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं दिया है। इसलिए रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स कंफ्यूज हो रहे थे। हालांकि अब रिजल्ट का लिंक हटा लिया गया है। बोर्ड अब जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि बोर्ड के साढ़े 13 लाख स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं हैं।
बिहार बोर्ड के इंटर के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होंगे,
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था,
पिछले साल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इंटर साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में टॉप किया। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसईबी इंटर परीक्षा 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे।
Input-Hindustan